|| हरिद्वार ||

दिनांक 19 जून 2023 को देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी बीएचईएल हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग- प्रथम वर्ष के समापन समारोह में पहुंचे। जहां पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आदरणीय श्री इंद्रेश कुमार जी, प्रमुख- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, संघ के विभिन्न पदाधिकारी, हरिद्वार नगर के संत, जन नेता, प्रबुद्ध वर्ग एवं नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शारीरिक अभ्यासों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर अपने भीतर की श्रेष्ठ संभावनाओं को पहचान कर उसे श्रेष्ठ कार्यों में संलग्न कर मनुष्य जीवन सार्थक करना है। इस अवसर पर डॉक्टर पंड्या जी ने मंचासीन गणमान्यजनों को पूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट किया।