उत्सव जीवन में सहजता, सरसता, मधुरता, उत्साह, उमंग, एवं उल्लास का संचार करता है।उत्सव हमारे जीवन में दो तरह से खुशियाँ भरता है। एक उसका श्रेय भाग है और दूसरा उसका प्रेय भाग है। उत्सव का महत्व गहरा है। हमारे ऋषियों ने उसमें हमारे जीवन दर्शन को अभिव्यक्त किया है। इसके पीछे जीवन की समझ एवं विकास के महत्वपूर्ण सूत्र समाहित हैं। यह उसका श्रेय भाग है और उत्सव से जो खुशियाँ प्राप्त होती हैं, उल्लास एवं उमंग का नूतन संचार होता है, वह उसका प्रेय भाग है।
उत्सव से जीवन की दशा, एवं दिशा दोनों सधते हैं।
- अखण्ड ज्योति, नवंबर-2017